देहरादून (उत्तराखण्ड ) 28 मार्च, 2026 की रात्रि 8:30 बजे से 9:30 बजे तक ‘Earth Hour’ मनाने का निर्णय उत्तराखंड शासन ने लिया है।

यह पहल प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन बनाए रखने तथा आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से की जा रही है।
प्रदेश के सभी नागरिकों से इस वैश्विक पर्यावरणीय पहल में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील करते हुए निर्धारित समयावधि रात 8.30 से 9.30 बजे तक एक घंटे के लिए गैर-जरूरी विद्युत उपकरणों को बंद रखने की अपील की गई है।
WWF द्वारा शुरू किया गया यह सबसे बड़ा पर्यावरण अभियान है।




