
देहरादून:-
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
उत्तराखण्ड में आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने अपनी चुनावी तैयारियों का आगाज़ तेज कर दिया है। इसी क्रम में देहरादून की कैंट विधानसभा के पंडितवाड़ी क्षेत्र में आम आदमी पार्टी के संभावित प्रत्याशी नवीन बिष्ट ने अपना चुनावी कार्यालय खोला। कार्यालय का उद्घाटन आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी महेंद्र याद व एवं प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं स्थानीय क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
कार्यालय उद्घाटन के दौरान प्रदेश प्रभारी महेंद्र यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा काम की राजनीति में विश्वास रखती है। दिल्ली और पंजाब में पार्टी ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, पानी और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देकर राजनीति की एक नई दिशा दी है। उत्तराखण्ड में भी आम आदमी पार्टी जनता के बुनियादी मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव को पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पार्टी अपनी पहली सूची जारी करेगी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी का प्रत्याशी चयन केवल राजनीतिक पहचान या प्रभाव के आधार पर नहीं होगा, बल्कि ऐसे लोगों को प्राथमिकता दी जाएगी जो लगातार जनता के बीच रहकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनते हैं और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करते हैं। पार्टी ऐसे समर्पित और जमीनी कार्यकर्ताओं को आगे लाएगी, जिनकी जनता के बीच मजबूत पकड़ और अच्छी छवि हो।
उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की जनता भाजपा और कांग्रेस की राजनीति देख चुकी है। प्रदेश की जनता आज भी रोजगार, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और महंगाई जैसी समस्याओं से जूझ रही है। आम आदमी पार्टी इन मुद्दों को लेकर जनता के बीच जाएगी और प्रदेश में एक मजबूत राजनीतिक विकल्प के रूप में अपनी भूमिका निभाएगी।
कैंट विधानसभा में नवीन बिष्ट द्वारा चुनावी कार्यालय खोले जाने को पार्टी की चुनावी तैयारियों की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नवीन बिष्ट को कैंट विधानसभा से पार्टी का संभावित प्रत्याशी माना जा रहा है। हालांकि, पार्टी की ओर से अभी आधिकारिक प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है।
कार्यालय उद्घाटन के साथ ही आम आदमी पार्टी ने कैंट विधानसभा सहित पूरे प्रदेश में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और आगामी चुनावों के लिए जनसंपर्क अभियान तेज करने के संकेत दिए हैं। पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से अभी से चुनावी तैयारियों में जुटने और घर-घर जाकर जनता के बीच पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर पार्टी महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय,उपाध्यक्ष श्रीमती सुधा पटवाल, डी एस कौटिल्य मीडिया प्रभारी विपिन खन्ना, युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु पुण्डीर, कैंट विधानसभा अध्यक्ष वीर सिंह जी, सीमा कश्यप, रेखा सिंह, अफसाना, राजीव तोमर नरेन्द्र सिंह के साथ ही सैकड़ों कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।





