
देहरादून ( उत्तराखंड ) राजधानी देहरादून में एक सप्ताह के भीतर गोली मारकर हत्या करने की दूसरी सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पर एक व्यक्ति की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
प्राप्त समाचार के अनुसार राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी के पास आज एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। व्यक्ति जिम से बाहर निकल रहा था। तभी दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्यारों को पकडने हेतु तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है।विस्तृत समाचार की प्रतीक्षा की जा रही है।




