
देहरादून | उत्तराखंड में बारिश इस वक्त आफत बनकर बरस रही है। सितंबर महीने में अब तक सामान्य से 64 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। मौसम विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 16 सितंबर की सुबह साढ़े आठ बजे तक राज्य में 24 घंटे के भीतर ही औसतन 468 प्रतिशत अधिक बारिश दर्ज की गई, जिसमें सबसे ज्यादा देहरादून प्रभावित रहा।
देहरादून जिले में बीते मंगलवार को सहस्रधारा क्षेत्र में मात्र 24 घंटे में 264.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। यह आंकड़ा अब तक के रिकॉर्ड को तोड़ चुका है। इससे पहले साल 1924 में 3 सितंबर को 212.6 मिमी वर्षा दर्ज हुई थी, जो अब तक का ऑलटाइम रिकॉर्ड माना जाता था।
बारिश के आँकड़े
- जुलाई 2025 → सामान्य बारिश: 417.8 मिमी | हुई बारिश: 350.2 मिमी (कम)
- अगस्त 2025 → सामान्य बारिश: लगभग 200 मिमी | हुई बारिश: 574.4 मिमी (188.7% अधिक)
- सितंबर 2025 → सामान्य बारिश: 128.5 मिमी | अब तक: 211 मिमी (64% अधिक)
देहरादून सबसे आगे
सितंबर की शुरुआत से 16 तारीख तक सबसे ज्यादा बारिश देहरादून जिले में हुई है।
- सामान्य बारिश: 153 मिमी
- हुई बारिश: 384.2 मिमी (151% अधिक)
पिछले 24 घंटे में ही देहरादून में 66.7 मिमी बारिश दर्ज हुई जबकि सामान्य बारिश 5.4 मिमी होती है। यानी यहां 1136% अधिक बारिश हुई है।
इसी तरह—
-बागेश्वर → 335.2 मिमी (सामान्य से 282% अधिक)
-नैनीताल → 302.4 मिमी (सामान्य से 189.3% अधिक)
- जिलों में 24 घंटे का हाल
- देहरादून: 66.7 मिमी
- नैनीताल: 53.7 मिमी
- बागेश्वर: 51.4 मिमी
- टिहरी गढ़वाल: 50.1 मिमी
- पिथौरागढ़: 41.7 मिमी
- अल्मोड़ा: 21.9 मिमी
- चमोली: 27.8 मिमी
- पौड़ी गढ़वाल: 23.5 मिमी
- हरिद्वार: 11.5 मिमी
- रुद्रप्रयाग: 25.5 मिमी
- ऊधम सिंह नगर: 6.8 मिमी
- उत्तरकाशी: 19.7 मिमी
- चंपावत: 4.2 मिमी
लगातार हो रही भारी बारिश ने राज्य के कई इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हो रही हैं। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी बरसात जारी रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।