
मसूरी। मसूरी में तैनात भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक जवान यूनिट 14 पिथौरागढ़ में नियुक्त था और करीब दो महीने पहले ही मसूरी ड्यूटी पर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कांस्टेबल चेतराम मीणा (38) पुत्र रामफल मीणा, निवासी ग्राम भौबता, पोस्ट बसवा, जिला दौसा (राजस्थान) ने अपने कमरे की खिड़की के कुंडे में नायलॉन की रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभागीय अधिकारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
टीम द्वारा घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराई गई और शव को नीचे उतारकर अस्पताल भिजवाया गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जवान ने इससे पहले भी जुलाई 2025 में पिथौरागढ़ में आत्महत्या का प्रयास किया था।
फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। विभागीय स्तर पर मामले की जांच की जा रही है और जवान के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।




