मध्यप्रदेश : सीधी-सिंगरोली नैशनल हाई वे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पुल उद्घाटन के कार्यक्रम स्थल के बाहर खड़े ट्रक में एक बोलेरो ने ज़बर्दस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में मयापुर भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवकुमारी जायसवाल के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।
घटना सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे पर गुरुवार रात 7.30 बजे की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुक्रवार को सीधी जिले के बहरी तहसील में सोन नदी पर बने पुल का उद्घाटन करने वाले थे।
हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुख जताया। उन्होंने अपना शुक्रवार को प्रस्तावित सीधी का दौरा रद्द कर दिया है। दुर्घटना में घायलों को उपचार और प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रशासन को निर्देशित किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, बोलेरो वाहन जेठू गांव निवासी प्रिंस जायसवाल कार लेकर घर से निकला था। वाहन में कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में धर्मेंद्र पिता चूड़ामणि जायसवाल (24) और गीता उर्फ आदित्य पिता रघुनाथ (55) की मौत हो गई। वहीं एक मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। डीएसपी अमन मिश्रा ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।