
बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के बिनावर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह गांव के बाहर नीम के पेड़ पर एक युवक का शव लटका मिला। मृतक की पहचान विजय नगला गांव निवासी 38 वर्षीय छत्रपाल के रूप में हुई है। शव मिलने की सूचना से गांव में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने देखा शव
जानकारी के मुताबिक, छत्रपाल शुक्रवार रात किसी समय घर से निकले थे। शनिवार सुबह ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे, तभी उन्होंने गांव के बाहर नीम के पेड़ पर रस्सी के फंदे से लटका शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने गांव में परिजनों को सूचना दी। खबर मिलते ही परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और फॉरेंसिक टीम को बुलाया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य जुटाए। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। युवक की मौत के कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नशे के आदी होने की बात आई सामने
परिजनों के मुताबिक, छत्रपाल चार भाइयों में तीसरे नंबर पर थे और नशे के आदी थे। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।








