पिथौरागढ़ : (उत्तराखंड) पिथौरागढ़ जिले में ( आज) मंगलवार शाम 5 बजे मुवानी-बोकटा मार्ग पर एक मैक्स वाहन के गहरी खाई में गिर जाने से दो स्कूली बच्चों समेत आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार
यह भीषण हादसा जिला मुख्यालय से लगभग 52 किलोमीटर दूर मुवानी कस्बे से बोकटा की ओर जाते समय हुआ। वाहन के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की घटना शाम करीब 5 बजे की है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की टीम ने तुरंत राहत-बचाव कार्य शुरू किया। रेस्क्यू ऑपरेशन देर शाम तक चला, जिसमें मृतकों को खाई से निकाला गया और घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया।
हादसे में 6 लोग बुरी तरह घायल हुए हैं। उन्हें स्थानीय लोगों की मदद से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की पहचान की प्रक्रिया जारी है, सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस दुर्घटना पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए घायलों को समुचित उपचार देने के निर्देश दिए।