टिहरी : बढ़ियारगढ़ इलाके में सोमवार की शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां धद्दी के नजदीक एक वैगनआर कार सड़क से नीचे गिर गई जिसमें 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कार No. UK09B0083 धद्दी के नजदीक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे एक घर की छत पर गिरी, उसके बाद पलटा खाते हुए खेतों में जा गिरी। सूचना पर SDRF की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बचाव टीम ने तीन शव बरामद किए हैं। जबकि एक व्यक्ति घायल है।मृतकों के नाम धर्म सिंह, दर्शन सिंह और कर्ण सिंह हैं। जबकि राजेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल है। दुर्घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा रहीं हैं ।