शिमला ( हिमाचल प्रदेश) मौसम विभाग ने येलो अलर्ट कर चेतावनी दी है कि आज 12 सितंबर को ऊना , बिलासपुर और कांगड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने व भारी वर्षा का होना बताया है। साथ ही कई जिलों में कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का यलो अलर्ट है।पांवटा साहिब ( सिरमौर) के पास सतौन में बीते दिन शाम गिरी नदी को पार करते समय एक शिक्षक बह गया। उनका का शव वीरवार को नदी किनारे मिला।
हिमाचल प्रदेश में तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 577 सड़कें बंद हैं। कुल्लू में एनएच-तीन व 305 और ऊना में 503 बाधित हैं। एनएच सहित सड़कों को खोलने के प्रयास जारी हैं। 598 ट्रांसफार्मर खराब होने से बिजली आपूर्ति बाधित है।








