हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
अहमदाबाद ( गुजरात)
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
मिली जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एअर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी। यह विमान अहमदाबाद से लंदन जा रहा था और इसमें 242 लोग सवार थे। हादसा सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से टेकऑफ के दौरान हुआ। फ्लाइट AI171 ने रनवे-23 से 1:38 बजे लंदन के लिए उड़ान भरी थी और 1:40 बजे प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन में 242 यात्री और 10 क्रू मेंबर्स सवार थे।
बताया जा रहा है कि विमान एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास गिरा है और विमान के गिरते ही उसके परखच्चे उड़ गए। विमान में आग लग गई और काले धुएं की लपटें निकलने लगीं। हादसे का पता लगते ही पुलिस दुर्घटना स्थल पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की 7 गाडिय़ों भी तुरन्त घटना स्थल पर रवाना कर दी गई थी। N D R F की दो टीमें भी बचाव कार्य में जुट गई थी।
गृहमंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सरकार की ओर से हर सम्भव सहायता देने का आश्वासन दिया है।
गुजरात स्टेट पुलिस कंट्रोल रूम ने विमान हादसे की पुष्टि कर दी।









