
काठमांडू (नेपाल )आज सुबह-सवेरे पोखरा से काठमांडू की ओर जा रही एक यात्री बस त्रिशूली नदी में जा गिरी. इस हादसे में कम से कम 17-18 लोगों की मौत की खबर है। जबकि 27 अन्य यात्री घायल हुए हैं।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय प्रशासन, पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। नदी में गिरी बस से यात्रियों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा। काफी प्रयास के बाद नदी में से मृतकों व घायलों को बाहर निकाला गया।
पुलिस द्वारा घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।





