हिमाचल प्रदेश : मौसम विभाग ने शुक्रवार को चार जिलों ऊना, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रशासन से मिली जानकारी के मुताबिक कुल्लू-मनाली हाईवे पर रायसन के समीप बाढ़ में बह गई सड़क को दुरुस्त करने में युद्ध स्तर पर कार्य किया जा रहा है।
भारी बारिश ओर भूस्खलन के कारण पिछले एक सप्ताह के दौरान सात मणिमहेश यात्रियों की मौत हो गई और आठ श्रद्धालु घायल हो गए हैं। 8,000 के लगभग यात्री अभी भी रास्ते में फंसे हैं। प्रशासन ने जोर- शोर बचाव कार्य शुरू कर चार हज़ार से अधिक लोगों को सुरक्षित बाहर को निकाल लिया है। रास्ते में फंसे श्रद्धालुओं को निकालने के लिए अभी भी बचाव व राहत कार्य चल रहा है।








