
नई टिहरी | नई टिहरी-घनसाली मोटर मार्ग पर टिपरी से करीब 1.5 किमी आगे डबा खाले नामे तोके स्थान पर एक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। बस उत्तरकाशी से केदारनाथ जा रही थी, जिसमें गुजरात के करीब 35 यात्री सवार थे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को खबर दी। पुलिस और राहत टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य शुरू किया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं—एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा। उन्हें 108 एंबुलेंस सेवा की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नंदगांव भेजा गया है।
इसके अलावा लगभग 15 यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं। शेष यात्रियों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।