जींद (हरियाणा)। जींद में एक महिला किसान नेता ने किसान सरपंच दंपती और एक अन्य किसान नेत्री पर लगातार छह महीने तक दुष्कर्म, मारपीट और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, आरोपी किसान सरपंच दंपती ने करीब 10 साल पहले पीड़िता को गोद लिया था, और तब से वह उनके साथ ही रह रही थी। महिला किसान नेता का आरोप है कि बीते छह महीनों से उसके साथ दुष्कर्म किया जा रहा था, इस दौरान उसे शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी झेलनी पड़ी।
पीड़िता ने शिकायत में यह भी कहा है कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया गया और धमकाया गया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर किसान सरपंच दंपती और किसान नेत्री के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।