
बरेली। उत्तर प्रदेश के बरेली में जमीन के बंटवारे और पारिवारिक विवाद के बीच एक महिला फिजियोथेरेपिस्ट की मौत का मामला सामने आया है। बारादरी क्षेत्र के राजीव नगर में रहने वाली 35 वर्षीय शारदा देवी का शव बुधवार तड़के घर के दूसरे कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
बताया गया कि शारदा देवी फिजियोथेरेपिस्ट थीं। उनके पति विकास ने पुलिस को बताया कि परिवार में पिछले कुछ समय से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। उनके पिता ने जमीन बड़े भाई के बेटे के नाम कर दी थी। इस बात को लेकर शारदा काफी परेशान रहती थीं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बेटे के भविष्य को लेकर रहती थीं चिंतित
पति विकास के मुताबिक, शारदा को चिंता थी कि जमीन बड़े भाई के बेटे के नाम किए जाने से उनके बेटे के भविष्य पर असर पड़ सकता है। इसी बात को लेकर वह मानसिक तनाव में रहती थीं। इसके अलावा पिछले कई महीनों से घर में घरेलू विवाद भी चल रहा था, जिससे उनकी परेशानी बढ़ गई थी।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
तबीयत भी रहती थी खराब
विकास ने बताया कि शारदा देवी की तबीयत भी ठीक नहीं रहती थी और उनका इलाज चल रहा था। बुधवार तड़के उनका शव घर के दूसरे कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर बारादरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई की। पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।








