
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
देहरादून; मंगलवार की रात करीब 10 बजकर 24 मिनट पर दिल्ली, NCR समेत पूरे उत्तराखंड में मध्यम दर्जे के
भूकंप के झटके महसूस किए गए।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
चमोली समेत प्रदेश के कई हिस्सों में धरती हिलने से लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप के झटके उत्तराखंड के सभी जिलों में महसूस किए जाने की सूचना है। कुमाऊँ एवं गढ़वाल मंडल के सभी इलाकों इलाकों में लोगों ने कंपन महसूस की।
भूकंप के झटके महसूस होते ही कई जगह लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। रात के समय अचानक धरती हिलने से लोगों में दहशत का माहौल बन गया। कुछ देर तक कई इलाकों में लोग एहतियातन कुछ समय तक घरों से बाहर भी खड़े रहे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंगलवार रात करीब 10:24 बजे चमोली क्षेत्र में 4.9 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र चमोली के खाडून लागा गवाली से करीब 22 किलोमीटर दूर बताया गया है।
फिलहाल किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।





