
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
देहरादून ( उत्तराखण्ड) रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में मंगलवार को दिनदहाड़े तीन हत्याओं की वारदात ने लोगों को सकते में डाल दिया।
प्राप्त सूत्रों के अनुसार ऑर्डनेंस फैक्ट्री से सेवानिवृत्त रमेश कपूर (83), उनकी पत्नी रजनी कपूर (76) और घरेलू नौकरानी (55) वर्ष के शव एक घर में मिले। मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। एक ही घर में तीन लोगों की हत्या की ख़बर सुनकर क्षेत्र वासियों के होश उड़ गये।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची और तत्परता से जांच में जुट गई।
शुरुआती जांच में पुलिस ने शक जाहिर किया है कि ये हत्याकांड लूट के इरादे से घर में घुसकर किया गया है।
शुरुआती दौर में एक प्लंबर
पर शक जाहिर किया जा रहा है जो कि घटना के बाद से ही फ़रार बताया गया है। पुलिस इस ओर गहनता से जाँच कर रही है। पुलिस ने इस संबंध में कोई खास जानकारी नहीं दी है। पुलिस का कहना है कि जब तक कोई ठोस सबूत नहीं मिल पाता तब तक कुछ भी कह पाना मुश्किल है। पुलिस ने आसपास लगे CCTV को खंगालना शुरू कर दिया है।
पुलिस का कहना है कि अपराधी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में होगा।





