
बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के संजय नगर में एक महिला पर उसके शराबी पति ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। आरोपी ने अपनी पत्नी की नाक काट दी और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की शिकार भारती (35) नई बस्ती की निवासी है, जो पिछले सात महीनों से पति ओमप्रकाश से अलग रह रही थी। वह अपनी पांच बेटियों के साथ संजय नगर में किराये के मकान में रह रही थी। पीड़िता के अनुसार, उसका पति ओमप्रकाश शराब का आदी है और अक्सर नशे में मारपीट करता था, जिससे तंग आकर वह अलग रहने लगी थी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
घटना गुरुवार रात की है। ओमप्रकाश अचानक भारती के घर पहुंचा और विवाद करने लगा। झगड़े के दौरान उसने धारदार हथियार से हमला कर भारती की नाक काट दी। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। बेटियों ने मां को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है और मामले की जांच की जा रही है।








