
देहरादून | उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के प्रवेश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार सबसे पहले इसका असर कुमाऊं मंडल में दिखाई देगा, इसके बाद गढ़वाल मंडल में भी भारी वर्षा हो सकती है।
18 से 24 जून तक प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश का क्रम बना रहेगा। मानसून पहले ही बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है, जिससे उत्तराखंड पहुंचने में अब 2-3 दिन लग सकते हैं।
देहरादून सहित गढ़वाल के जिलों देहरादून और पौड़ी में मानसून के बाद अधिक वर्षा की संभावना है।
देहरादून मौसम अपडेट:
-
बुधवार: अधिकतम तापमान 32.5°C, न्यूनतम 24.6°C
-
गुरुवार अनुमान: अधिकतम 33°C, न्यूनतम 24°C
-
सप्ताहभर बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।