
देहरादून। दीपावली के पावन पर्व पर आम आदमी पार्टी के महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कैंट विधानसभा क्षेत्र में स्थानीय जनता के साथ दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर दोनों नेताओं ने क्षेत्रीय जनता के बीच पहुंचकर दीपावली की खुशियां साझा कीं और लोगों को मिठाई खिलाकर पर्व की शुभकामनाएं दीं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। संजय क्षेत्री ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने और खुशियां मनाने का पर्व नहीं है, बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर उम्मीद की जीत का प्रतीक है। ऐसे त्योहार समाज के सभी वर्गों को एकजुट करने और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देते हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति को केवल चुनाव और सत्ता तक सीमित नहीं मानती, बल्कि जनता के सुख-दुख में सहभागी बनना और उनके बीच रहकर काम करना पार्टी की प्राथमिकता है। जनता के साथ त्योहार मनाने का उद्देश्य भी आपसी जुड़ाव और सामाजिक एकता को मजबूत करना है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ

प्रदेश कोषाध्यक्ष शरद जैन ने भी क्षेत्रीय जनता को शिक्षा, स्वास्थ्य, शांति पर्यावरण , स्वच्छता व देश की एकता अखंडता का दीप जलाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी और सभी के सुख, समृद्धि, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भागीदारी की। पूरे कार्यक्रम में उत्सव और आपसी सौहार्द का माहौल देखने को मिला।
कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष डी एस कौटिल्य, सुधा पटवाल, शैलेश तिवारी, वीर सिंह जी, श्याम लाल नाथ जी, प्रकाश शर्मा जी, चन्द्र शेखर भट्ट सीमा कश्यप जीजी रेखा सिंह, अफसाना सुल्तान के साथ स्थानीय जनता शामिल हुई।





