
टिहरी। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा के समीप सोमवार को सड़क हादसे में देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं। हालांकि, वह सुरक्षित हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने की दिशा से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई और विधायक का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
हादसे में विधायक विनोद कंडारी को हल्की चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि वह बाल-बाल बच गए और सुरक्षित हैं। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए हलचल का माहौल रहा।
फिलहाल उपलब्ध जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में दूसरे वाहन की टक्कर को हादसे की वजह बताया गया है। दुर्घटना के कारणों और अन्य संभावित नुकसान को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।





