
शामली ( एजेंसी ) हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में शामिल दो शार्प शूटर सोमवार सुबह पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मारे गए। औद्योगिक क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में पुलिस ने 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित को ढेर कर दिया। दोनों गोगी गैंग के शूटर बताए जा रहे हैं और सोनीपत के रहने वाले थे। पुलिस के अनुसार, अंकित बालियान की हत्या के बाद दोनों शूटर बागपत के रास्ते लोनी की ओर फरार हुए थे। सोमवार सुबह दोनों औद्योगिक क्षेत्र से होते हुए सोनीपत जाने की फिराक में थे। इसी दौरान पुलिस ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंकित बालियान की हत्या में कथित तौर पर चार लोग शामिल थे। ये चारों बाइक पर आए थे और गोलीबारी कर फरार हो गए थे। दो हत्यारे करनाल और दो रोहतक के रहने वाले हैं। इनमें से दो हत्यारों की पहचान रविवार को सामने आई थी और अब दो आरोपियों का एनकाउंटर कर दिया गया।
पुलिस के अनुसार अब तक एनकाउंटर में मारे गए आरोपियों की पहचान नहीं हो पाई है।







