
देहरादून-: कारगिल युद्ध स्मारक पर संयुक्त नागरिक संगठन,गोरखाली सुधार सभा,उत्तराखंड केंद्रीय पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन,सीव्यू सेवा ट्रस्ट,जागरूक नागरिक सेवा मंच,दून बुद्धिस्ट सोसाइटीआदि सामाजिक संस्थाओं द्वारा ऑपरेशन विजय में वीरगति को प्राप्त 527 शहीदों की याद में युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए।इनकी याद में 2 मिनट मौन रखकर चिराग भी जलाए गए।वक्ताओं ने कहा देश के लिए एक बार मरना 100 जन्मो के समान होता है,हमे इनके बलिदान से प्रेरणा लेकर जिंदगी को देशहित के लिए समर्पित करना चाहिए।
संयुक्त नागरिक संगठन के सचिव सुशील त्यागी ने बताया कि इस अवसर पर प्रमुख रूप से अनीता नेगी, कै.पदमसिंह थापा,लै.कर्नल बीएम थापा,ब्री.केजी बहल, राजीव घनसाली,नरेश चंद्र कुलाश्री,स्वामी एस चंद्रा,अवधेश शर्मा,एसएस गोसाई,देवेंद्र पाल मोंटी,प्रदीप कुकरेती,शेरिंग लुडिंग,एम एस रावत,दिनेश भंडारी, प्रभा शाह,इंदु नौडियाल,गिरीशचंद्र भट्ट,आशा नौटियाल,सुलोचना भट्ट,नवीन नैथानी, वाई बी थापा,आदि शामिल रहे।



