
लुधियाना ( पंजाब ) आज 26 जनवरी को भारतीय किसान मजदूर यूनियन, भारतीय किसान यूनियन दोआबा और राजनीतिक पार्टियों के नेताओं द्वारा नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर धरना देकर टोल फ्री कर दिया है।
किसान संगठनों ने साफ कर दिया है कि अगर प्रशासन ने उनकी मांगें नहीं मानी, तो लाडोवाल टोल प्लाजा को अनिश्चितकाल के लिए भी फ्री किया जाएगा। यह प्रदर्शन भारतीय किसान यूनियन (दोआबा) और भारतीय किसान मजदूर यूनियन (पंजाब) की तरफ से मिलकर किया गया है। प्रदर्शन विधानसभा हलका साहनेवाल के अधीन आते गांव ससराली कॉलोनी के बाध का निर्माण ना करवाने और राहो रोड का निर्माण शुरू न करने के विरोध में धरना लगाकर पंजाब सरकार के खिलाफ किया जा रहा था।







