दिल्ली : यहां पिछले दो दिनों से भारी बारिश हो रही है। यमुना नदी आज मंगलवार सुबह 205.33 मीटर के खतरे के निशान को पार कर चुकी थी।
सूत्रों ने बताया कि सुबह 6 बजे यमुना नदी का जलस्तर 205.68 मीटर दर्ज किया गया, जो खतरे के निशान 205.33 मीटर से ऊपर है।
यमुना बाजार क्षेत्र में नदी अपने तटों को तोड़कर आगे बढ़ गई। इससे पानी कई आवासीय कॉलोनियों में घुस गया और लोग राहत शिविरों में शरण लेने को मजबूर हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार
हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से हर घंटे पानी छोड़े जाने से दिल्ली के निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो चुकी है। संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी किया गया है।
शाहदरा के जिला मजिस्ट्रेट ने आदेश दिया है कि यमुना में जल स्तर बढ़ने के कारण लोहा पुल पर यातायात शाम से ही बंद रहेगा।
गुरुग्राम में पिछले चार घंटों में 100 मिमी से ज्यादा बारिश दर्ज की गई। हीरो होंडा चौक और द्वारका एक्सप्रेसवे जैसे प्रमुख इलाके पानी में डूब गए हैं।