देहरादून : मध्य रात्रि थाना राजपुर को एक रेस्टोरेंट के बाहर गोली चलने की सूचना प्राप्त हुई।
मध्य रात्रि राजपुर थाने में सूचना के मिलते ही तुरंत थानाध्यक्ष राजपुर अपने दल-बल के साथ मौके पर जा पहुँचे।
पुलिस ने बताया कि एक रेस्टोरेंट के बाहर कुछ युवकों में आपस में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिस कारण गोली लगने से एक युवक घायल हो गया था जिसे तत्काल एम्बुलेंस के माध्यम से मैक्स अस्पताल भिजवाया गया। घायल युवक की पहचान संभव गुरुंग पुत्र शिवराज गुरुग निवासी अनार वाला देहरादून के रूप में हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल युवक अपने साथियों के साथ खाना खाने रेस्ट्रोरेंट में गया था, जहाँ रेस्ट्रोरेंट में किसी युवती से उनका विवाद हो गया था। उक्त विवाद के चलते दोनो पक्षो में देर रात्रि रेस्ट्रोरेंट के बाहर भी आपस मे बहस हो गयी तथा घायल युवक के 10-12 साथियों के मौके पर इक्कट्ठा होने पर दूसरे पक्ष के एक युवक द्वारा हवा में फायर किया गया, जिसमे एक गोली संभव गुरुंग को लग गई।
गोली से घायल के परिजनों ने थाना राजपुर पर एक लिखित तहरीर दी है , जिसके आधार पर थाना राजपुर में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि घटना में गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान कर ली गई है, जिसकी गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जायगी।