
देहरादून | उत्तराखंड में जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 14 अगस्त को मतदान और मतगणना एक ही दिन होगी। इसके साथ ही 12 जिलों में आचार संहिता लागू कर दी गई है।
चुनाव कार्यक्रम
- नामांकन: 11 अगस्त (सुबह 11 से अपराह्न 3 बजे तक)
- नामांकन वापसी: 12 अगस्त (सुबह 10 से अपराह्न 2 बजे तक)
- मतदान: 14 अगस्त (सुबह 10 से अपराह्न 3 बजे तक)
- मतगणना: मतदान समाप्ति के तुरंत बाद
ओबीसी आरक्षण की सिफारिशें लागू
पंचायती राज विभाग ने पहली बार ओबीसी आरक्षण के लिए गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग की सिफारिशें लागू की हैं। ग्राम पंचायत से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष पदों तक नए आरक्षण निर्धारण इसी आधार पर किए गए हैं।
एक अगस्त को जारी अनंतिम अधिसूचना पर प्राप्त 42 आपत्तियों का निपटारा कर विभाग ने 6 अगस्त को अंतिम आरक्षण जारी कर दिया। अब इसी आरक्षण व्यवस्था के तहत चुनाव कराए जाएंगे।
📌 जिला पंचायत अध्यक्ष पद का आरक्षण:
जिला | आरक्षण स्थिति |
---|---|
उत्तरकाशी | अनारक्षित |
टिहरी | महिला |
पौड़ी | महिला |
रुद्रप्रयाग | महिला |
चमोली | अनारक्षित |
देहरादून | महिला |
यूएस नगर | अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) |
नैनीताल | अनारक्षित |
अल्मोड़ा | महिला |
चंपावत | अनारक्षित |
बागेश्वर | अनुसूचित जाति महिला |
पिथौरागढ़ | अनुसूचित जाति |