चंपावत। चंपावत जिला मुख्यालय के भैरवा तिराहे पर चचेरे भाईयों के बीच हुए आपसी विवाद में गोली चल गई। विवाद में पूर्व बैंक कर्मी महेंद्र सिंह तड़ागी ने दिनेश सिंह तड़ागी को गोली मार दी। घायल महेंद्र को निजी वाहन से अस्पताल लगाया गया।
जहां पर उनका डॉक्टर लता ने प्राथमिक इलाज किया। उसके बाद घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया। इस घटना के बाद से भैरवा तिराहे में लोग सहमे हैं। पुलिस मामले की हर पहलुओं पर जांच कर रही है।