
देहरादून। छात्र संघ चुनावों से पहले पुलिस ने झगड़ालू छात्र नेताओं पर अंकुश लगाने की तैयारी की है। विभिन्न छात्र संगठनों के कुल 28 छात्र नेताओं को मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई पुलिस की ओर से की गई है। अब जल्द ही प्रशासन की ओर से इन छात्र नेताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे।
इसके अलावा हर थाना प्रभारी को ऐसे सभी छात्र नेताओं की निकटतम निगरानी करने के निर्देश कप्तान की ओर से दिए गए हैं।एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अगले माह से छात्र संघ चुनाव शुरू हो सकते हैं। इसके लिए सभी महाविद्यालयों में तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। मगर, इसके लिए पुलिस ने भी तैयारी शुरू कर दी है।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
हर बार छात्र संघ चुनावों में झगड़ा, मार पिटाई व बलवा आदि की घटनाएं सामने आती हैं। पुलिस जांच में इन सब मामलों में कुछ गिने चुने छात्र नेताओं के नाम सामने आते हैं। जांच में यह भी सामने आता है कि इनकी प्रत्यक्ष रूप से भूमिका हो या नहीं लेकिर अप्रत्यक्ष रूप से जरूर रहती है। ऐसे में पुलिस इन सभी छात्र नेताओं की निगरानी में जुट गई है।
इस संबंध में थाना डालनवाला पुलिस को झगड़ालू छात्र नेताओं की सूची तैयार करने को कहा गया था। ताकि, इनके खिलाफ पहले से ही मुचलका पाबंद करने की तैयारी की जा सके। पुलिस ने इस क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(एबीवीपी) के पांच, नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के 13, आर्यन ग्रुप के आठ, यूवीएस और दिवाकर ग्रुप के एक-एक छात्र नेता को इस सूची में शामिल किया है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इन छात्र नेताओं के कारण शांति व्यवस्था भंग होने की संभावना के मद्देनजर सभी के खिलाफ मुचलका पाबंद करने की कार्रवाई की गई है। अब प्रशासन इसमें अगली कार्रवाई करेगा। एसएसपी ने बताया कि यह सूची और भी लंबी हो सकती है। इसकी तैयारियां की जा रही हैं।





