![](https://spiritofuttarakhand.in/wp-content/uploads/2024/03/Untitled-6XXZPR-1024x597.jpg)
कहते हैं ‘जाको राखे साईंया मार सके ना कोय’। कई बार यह कहावत चरितार्थ होती दिखती है। आपने देखा होगा कि कई बार खतरनाक हादसों में भी किसी—किसी का बाल तक बांका नहीं होता। इसे कई लोग चमत्कार भी मानते हैं।ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बकरे को मारने के लिए एक शख्स ने पूरी ताकत से धारदार हथियार से उसकी गर्दन पर वार किया लेकिन बकरे का बाल तक बांका नहीं हुआ।
इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हो रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए इसके कैप्शन में लिखा, ‘जाको राखे साईंया…’। वीडियो में देखा जा सकता है कि तीन लोग खुले मैदान में एक बकरे को लिए खड़े हैं। इसमें एक शख्स ने पीछे से उसकी दोनों टांगे पकड़ रखी हैं। वहीं दूसरा शख्स उसके गले की रस्सी को अपनी तरफ खींच रहा है। तीसरा शख्स धारधार हथियार लिए कुछ ही फीट की दूरी पर खड़ा है।धारदार हथियार से किया गर्दन पर वार:
वीडियो में देखा जा सकता है कि तीसरे शख्स ने पूरी ताकत से हथियार बकरे की गर्दन पर मारा लेकिन उस बकरे को बिल्कुल भी नुकसान नहीं पहुंचा। ऐसा लग रहा था मानो धारदार हथियार सिर्फ उसकी गर्दन की धूल उड़ा पाया है। अगले ही पल बकरा तुरंत सभी के चंगुल से निकलकर जंगल में भाग गया। लोग उसके पीछे दौड़ते रहे मगर कोई पकड़ नहीं पाया।
वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जमकर देखा जा रहा है। इस पर लोग जमकर कमेंट भी कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे हैरान कर देने वाला वीडियो बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि ये बहुत दर्दनाक है। वहीं एक यूजर ने लिखा कि जाको राखे साईंया मार सके ना कोय।