
देहरादून ( उत्तराखण्ड) संयुक्त नागरिक संगठन देहरादून के देशभक्तों को लै कर्नल बीएम थापा ने आज देशप्रेम की शपथ दिलाई। आजाद हिंद फौज के शहीदों की प्रतिमा पर ली गई संवैधानिक कर्तव्यों के संवर्धन की शपथ।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद केसरी चंद, मेजर दुर्गा मल्ल की प्रतिमाओं के समक्ष संयुक्त नागरिक संगठन के पदाधिकारियों,सहयोगियों शुभचिंतकों ने जहां सांप्रदायिक सौहार्द , पारस्परिक मित्रता,भाईचारे और एकजुटता के संवर्धन की शपथ ली वहां इन्होंने जनहितों से सम्बद्ध सामाजिक सेवाओं में भी अपने योगदान को विस्तारित करने का संकल्प लिया। शपथ में पर्यावरण संरक्षण,शहर को प्रदूषण मुक्त स्वच्छ बनाने,जनसमस्याओं के समाधान में भी,शासन प्रशासन से सामंजस्य सहयोग करके कार्य करने का संकल्प लिया गया है। शपथ में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उत्तराखंड राज्य निर्माण के शहीदों के आदर्शों को अपनाते हुए राज्य को भ्रष्टाचार से मुक्त कराने की भावनाएं व्यक्त की गई है। संयुक्त नागरिक संगठन की नवगठित कार्यकारिणी में संरक्षक डा.एस फारूख,पद्यश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मविभूषण डॉ.अनिल जोशी,लै.जनरल आर के बख्शी,आचार्य विपिन जोशी,डा.ब्रजमोहन शर्मा,स.जीएस जस्सल,अध्यक्ष ब्रि.केजी.बहल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष लै,कर्नल बीएम.थापा,चंद्रगुप्त विक्रम,जगमोहन मेहंदीरत्ता,मोहनसिंह खत्री,गिरीशचंद्र भट्ट.कै.पदम सिंह थापा,जगदीश बावला,दिनेश भंडारी,मेजर एमएस रावत,ठा.रणजीत सिंह कैंथुरा,महासचिव सुशील त्यागी,कोषाध्यक्ष खुशवीर सिंह,सचिव अवधेश शर्मा,उमेश्वर सिंह रावत,मुकेश नारायण शर्मा,प्रदीप कुकरेती, देवेंद्रपाल मोंटी,नवीन सडाना,नरेश चंद्र कुलाश्री, उपसचिव राजीव खनसाली, ताराचंद गुप्ता,कर्नल विक्रम सिंह थापा,सुलोचना भट्ट, राधिका तिवारी,एस एस गोसाई,डा. शैलेंद्र कौशिक, कार्यकारिणी सदस्य/ मार्गदर्शक/ विशिष्ट आमंत्रित/ समन्वयको में डा.महावीर सिंह बिष्ट,आलोक कुमार गोयल,एडवो.रवि सिंह नेगी,डॉ राकेश डंगवाल,प्रगति सडाना,आशा डोभाल,डा. महावीर बर्थवाल,पदमेंद्र बर्त्वाल,रोहित कोचवे, डा.अजीत गैरोला,जसविंदर कौर जस्सल, तन्मय ममगाई, उमेश सक्सैना, डा.दिनेश सक्सेना, जे एस रेनोत्रा,विनोद नौटियाल, डॉ मुकुल शर्मा, अधिवक्ता अभिजय नेगी, शेयरिंग लुडिंग,मनोज ध्यानी, एसपी चौहान,संजय श्रीवास्तव, अनीता नेगी आदि शामिल किए गए हैं।





