
श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शनिवार को पौड़ी जिले के श्रीनगर दौरे पर रहेंगे। उनके प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत श्रीयंत्र टापू में नगर निगम की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने शहर में सुरक्षा व्यवस्था के साथ यातायात प्रबंधन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
मुख्यमंत्री अपने दौरे के दौरान श्रीयंत्र टापू में आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम की विकास योजनाओं से जुड़े कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वह रोडवेज बस अड्डे से रामलीला मैदान तक आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई
मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने श्रीनगर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। शहर के आंतरिक मार्गों पर बैरिकेडिंग की जा रही है, ताकि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान आवागमन को व्यवस्थित रखा जा सके और सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रहे।
प्रमुख मार्गों पर पुलिस की निगरानी
कार्यक्रम स्थलों और शहर के प्रमुख मार्गों के आसपास विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए आवश्यक इंतजाम किए जा रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था के तहत संवेदनशील स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर श्रीनगर में प्रशासनिक तैयारियां जारी हैं। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।





