
*प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की मौजूदगी में प्रदेश कार्यालय में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम*
###############
################
देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड द्वारा देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया की मौजूदगी में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय ध्वज फहराकर एवं राष्ट्रगान के साथ हुई। तिरंगा फहराते ही पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष के साथ देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्षा उमा गौड़ सिसोदिया ने प्रदेशवासियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आजादी केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का दिन है, जिन्होंने देश को अंग्रेजी हुकूमत से मुक्त कराने के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। हमें उनके सपनों के भारत के निर्माण के लिए लगातार प्रयास करना होगा।
उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने जिस भारत की कल्पना की थी, उसमें हर नागरिक को समान अधिकार, सम्मान, शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य और न्याय मिले। आज आवश्यकता है कि हम संविधान की मूल भावना को मजबूत करते हुए लोकतंत्र, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को आगे बढ़ाएं।
प्रदेश अध्यक्षा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राजनीति को सत्ता का माध्यम नहीं बल्कि जनसेवा का माध्यम मानती है। पार्टी का संकल्प है कि उत्तराखंड के आम नागरिकों की आवाज को मजबूती से उठाया जाए और प्रदेश को भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी एवं जवाबदेह शासन की दिशा में आगे ले जाया जाए।
उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के युवाओं, महिलाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों के अधिकारों एवं हितों की लड़ाई आम आदमी पार्टी मजबूती के साथ लड़ेगी। प्रदेश के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जनता के बीच रहकर कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मौजूद पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरे कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल बना रहा।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष उमा गौड़ सिसोदिया ने सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लिए गए संकल्प को केवल एक दिन तक सीमित न रखें, बल्कि वर्षभर जनता के बीच रहकर उनके अधिकारों और समस्याओं के लिए संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र और बेहतर उत्तराखंड के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की भूमिका महत्वपूर्ण है।
आम आदमी पार्टी उत्तराखंड ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं और देश की प्रगति, समृद्धि, शांति तथा उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
वही कुछ पदाधिकारियों द्वारा कैंट विधानसभा के कांवली वार्ड 42 में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, और कांवली के वार्ड 42 में कूड़े के निस्तारण को लेकर व पूरे वार्ड को स्वच्छ रखने की शपथ ली और आजादी का जश्न मनाते हुवे पूरे क्षेत्र में मिष्ठान वितरित किया।
*कार्यक्रम में प्रदेश महा सचिव श्याम बाबू पाण्डेय, डीएस कौटिल्य, विपिन खन्ना हिमांशु पुण्डीर, नसीर खान, सीपी सिंह, अशोक सेमवाल, सुधा पटवाल, शरद जैन, वीर सिंह, चन्द्र शेखर भट्ट जी व अन्य कार्यकर्ता शामिल थे*






