
देहरादून ( उत्तराखण्ड) ‘अपना परिवार सामाजिक संगठन, देहरादून उत्तराखंड’ की ओर से , दो अक्टूबर 2026 को एक भव्य सांस्कृतिक महोत्सव *’एक शाम हिंदुस्तान के नाम’* समारोह देहरादून नगर निगम के टाउन हाल में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ शाम चार बजे से सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और देशभक्ति गीतों के साथ हुआ।
समाजसेवी राजेश कुमार बहल ( गुरुभाई ) ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से जोड़ना और उनमें राष्ट्र के प्रति कर्तव्य व प्रेम की भावना को और सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के दौरान देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति के साथ-साथ विभिन्न राज्यों के पारंपरिक नृत्यों और देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। स्थानीय और आमंत्रित कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए जाने वाले नाटक और संगीत कार्यक्रम इस शाम को बेहद खास और यादगार बना दिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुभारती समूह के डॉक्टर अतुल कृष्ण भटनागर ने भी अपने विचार प्रकट किए।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रवीन्द्र कुमार सेनी को शिक्षा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए ” उत्तराखंड गौरव सम्मान ” से सम्मानित किया गया। उनके सहयोगी रघुनाथ सिंह को भी समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान हेतु सम्मानित किया।
कार्यक्रम में संस्था के पदाधिकारी , समाज सेवी एवं अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।




