“हैदराबाद (आंध्र प्रदेश ) मार्कापुरम के पास गुरुवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में निजी ट्रैवल बस में आग लगने से कम से कम 13 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 20 यात्री घायल हो गए. हादसा सुबह करीब 5:45 बजे हुआ.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एक निजी ट्रेवल्स बस तेलंगाना के जगित्याल/निर्मल से आंध्र प्रदेश के कालिगिरी/नेल्लोर की ओर जा रही थी. इसी दौरान रेयावरम के पास तेज रफ्तार टिपर लॉरी/ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई. टक्कर के बाद बस में अचानक आग लग गई, जिससे कई यात्री अंदर ही फंस गए और जलकर उनकी मौत हो गई.
हादसे के बाद लगभग 20 यात्रियों ने किसी तरह बाहर निकलकर जान बचाई. सभी घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. मौके पर वरिष्ठ पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए हैं और मामले की जांच शुरू कर कर दी है।




