नई दिल्ली। दक्षिण अमेरिका के कोलंबिया (Colombia) में एक बड़ा सैन्य हादसा सामने आया है, जहां सेना का हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, इस विमान में करीब 110 सैनिक सवार थे और यह उन्हें एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहा था।

कोलंबिया (Colombia) के रक्षा मंत्री पेड्रो सांचेज ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब विमान प्यूर्टो लेगुइजामो क्षेत्र से उड़ान भर रहा था। यह इलाका दक्षिणी अमेजन क्षेत्र में पेरू की सीमा के पास स्थित है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और न ही हताहतों की सटीक संख्या सामने आई है। राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रही हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही दुर्घटना के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। गौरतलब है कि इससे पहले फरवरी के अंत में बोलीविया की वायुसेना का भी एक हरक्यूलिस C-130 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।






