
सिरमौर (हिमाचल प्रदेश ) सिरमौर जिले में एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में अभी तक बारह लोगों की मृत्यु की सूचना है, जबकि कई घायल हैं
रेस्क्यू टीम बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। फिलहाल कई लोगों के फंसे होने की भी आशंका है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार
सिरमौर जिले के हरिपुरधार में निजी बस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कई लोग घायल हुए हैं। घायलों को घटनास्थल से निकाला जा रहा है। वहीं बचाव कार्य तेजी से चलाया जा रहा है। ये बस कुपवी से शिमला जा रही थी। जो हरिपुरधार के पास खाई में गिर गई। जानकारी के अनुसार बस में 30 – 35 लोग सवार थे।
विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।







