ऋषिकेश: गंगानगर क्षेत्र स्थित एक वेडिंग पॉइंट में शुक्रवार ( आज) तड़के भीषण आग लग गई। आग सुबह चार बजे शॉर्ट सर्किट से लगी। घटना के समय वेडिंग पॉइंट में छह लोग सो रहे थे। वेडिंग पॉइंट में भारी मात्रा में कपड़े के टेंट और फोम की कुर्सियां रखी थीं, जिससे आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
बताया गया है कि हादसे में चार वाहन आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। आग इतनी भीषण थी कि उसकी लपटें आसपास के घरों तक पहुंचने लगीं। घबराए लोगों ने सबसे पहले अपने घरों से गैस सिलिंडर बाहर निकाले।
सूचना मिलते ही
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
दमकल की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईथी। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया था।
o
सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले मेयर शंभू पासवान ने मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और आवश्यक निर्देश दिये ।वेडिंग पॉइंट के पीछे के मकान में भी आग पहुंच गई, जिससे लोग अपना सामान बाहर निकालते नजर आए। विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।





