
कानपुर। कानपुर में बजरिया निवासी युवक ने धर्म छिपाकर छात्रा से दोस्ती की। फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद गाली गलौज कर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंची, तो उसे बड़े भाई ने भी छेड़खानी करते हुए जान से मारने की धमकी दी।
मूलरूप से छत्तीसगढ़ के सरगुजा निवासी युवती काकादेव में रहकर पढ़ाई करती है। युवती ने बताया कि दो वर्ष पूर्व उसकी पहचान बजरिया के कंघीमोहाल निवासी सूरज से हुई थी। युवक ने उसे प्रेमजाल में फांस लिया। इसके बाद शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने लगा।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कुछ समय बाद जब युवती ने शादी के लिए कहा, तो सूरज ने गाली गलौज कर मारपीट की। युवती एक दिन उसके घर पहुंची, तो पता चला कि सूरज का असल नाम जुबैर अहमद है। गैर समुदाय होने के बाद भी जब उसने शादी की बात कही तो जुबैर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया।
मना पर गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। जुबैर की शिकायत लेकर जब वह उसके बड़े भाई फुजेल अहमद के पास पहुंची, तो उसे बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़कर अपने कमरे में खींच लिया। कमरे में बदसलूकी की। विरोध पर धक्के मारकर घर से निकाल दिया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इसके बाद छात्रा ने बजरिया थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की तहरीर पर शादी का झांसा देकर यौन उत्पीड़न, धर्मपरिवर्तन समेत अन्य गंभीर धारओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।








