:मथुरा (उत्तरप्रदेश ) एक ही परिवार के 5 लोगों ने आत्महत्या कर ली है। सभी द्वारा दूध में जहर मिलाकर पीने की बात सामने आई है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार महावन थाना क्षेत्र के खप्परपुर गांव में एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खा लिया. इस दर्दनाक घटना में पति-पत्नी सहित तीन बच्चो की मौत हो गई है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. फिलहाल ज़हर खाने के कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि महावन थाने के अंतर्गत खकबरपुर गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों की डेड बॉडी मिली है, जिसमें पति, पत्नी और तीन बच्चे शामिल हैं. पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर जांच की गई. मृतक का नाम मनीष है, जो खेती करते थे. सभी की बॉडी उनके घर के कमरे में मिली. पड़ोस में रहने वाले उनके भाई ने सुबह बच्चों के न उठने पर चेक किया और मेन गेट फांदकर अंदर जाकर देखा तो सभी मृत पाए गए. दीवार पर और एक कागज पर सुसाइड नोट लिखा मिला. मृतक के मोबाइल पर सुसाइड का वीडियो भी मिला है. बॉडीज को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है और सभी साक्ष्य एकत्रित किए गए हैं. जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।







