अफगानिस्तान : अर्धरात्रि करीब 12.47 बजे ( भारतीय समयानुसार) अफगानिस्तान और पाकिस्तान में जोरदार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अफगानिस्तान में 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इसमें करीब 250 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 500 से ज्यादा घायल हुए हैं, जिन्हें नांगरहार और कुनार प्रांतों के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। कई घर तबाह हो गए हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) धरती से 160 किमी नीचे था। इसके झटके पाकिस्तान के इस्लामाबाद और एबटाबाद तक महसूस किए गए।
भारतीय समयानुसार यह रात 12:47 बजे दर्ज किया गया। पहले झटके के बाद लगातार आफ्टरशॉक्स आते रहे। इसमें 4.7, 4.3 औऱ 5.0 तीव्रता के झटके महसूस किए गए।