उज्जैन : खाँचरौद जिले में से एक चमत्कारिक घटना सामने आ रही है। जिस महिला को डॉक्टरो ने मृत घोषित कर दिया था, वह सिर्फ एक झटके से उठ खड़ी हुई।
मिली जानकारी के अनुसार खाचरोद में रहने वाली 75 वर्षीया अयोध्या बाई की तबीयत खराब होने पर उन्हें डॉक्टर के पास ले जाया गया । डॉक्टरों ने अयोध्या बाई को ब्रेन हेमरेज जैसी बीमारी बताई। बीमारी की गंभीरता को देखते हुए अयोध्याबाई को तुरंत इंदौर के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर के कहे अनुसार महिला का ऑपरेशन भी करवा दिया गया। लेकिन फिर भी महिला की जान नहीं बची तो परिजन उनके शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव वापस जा रहे थे। बताया जाता है कि रास्ते में एक स्पीड ब्रेकर आने पर गाड़ी जोर से उछल गई। तभी तेज झटका लगने के कारण अयोध्या बाई को अचानक खांसी आई और उनकी धड़कनें चलने लगीं।








