शिमला। हिमाचल प्रदेश में आज बुधवार की सुबह लोगों को भूकंप का बड़ा झटका लगा। हिमाचल प्रदेश में सुबह करीब 4.30 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4 दर्ज की गई है।
हिमाचल प्रदेश में घरों में सोते हुए लोग अचानक धरती हिलने से जाग गए और बाहर की ओर भागे। गनीमत रही कि इस भूकंप से जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ ।
ज्ञात हो कि कांगड़ा में सोमवार (18 अगस्त) की रात करीब 9.30 बजे भी भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। उस समय भी लोग डरकर घरों से बाहर भागे थे। इसमें किसी प्रकार का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था।