
नई दिल्ली। सोमी अली हाल ही में अपने एक्स बॉयफ्रेंड और अभिनेता सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर बात करती नजर आईं। दरअसल, सोमी ने रेडिट पर हाल ही में ‘आस्क मी एनीथिंग’ सेशन के दौरान अपने फैंस के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उन्होंने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते पर खुलकर न सिर्फ बात की, बल्कि कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि वे सलमान खान के साथ रिश्ते में रहते हुए मारपीट से परेशान हो गई थीं। इसके अलावा सलमान खान के 8 नाइट स्टैंड से भी थक चुकी थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने एक ऐसे नाम का जिक्र भी किया, जिसे ऐश्वर्या राय से जोड़कर देखा जा रहा है।
सोमी और सलमान खान का अफेयर 90 के दशक में सुर्खियों में रहा। सोमी ने सेशन के दौरान खुलासा किया कि 90 के दशक में सलमान खान के ‘आठ वन-नाइट स्टैंड’ के कारण उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया था। दरअसल, एक रेडिट यूजर ने सोमी से पूछा कि उन्होंने बॉलीवुड क्यों छोड़ा? इसके जवाब में सोमी ने यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘क्योंकि मैं सलमान के सिर्फ एक नहीं बल्कि आठ वन-नाइट स्टैंड से थक गई थी। इसके अलावा, मैं रोज-रोज की मारपीट और दुर्व्यवहार नहीं बर्दाश्त कर सकती। मैंने तब छोड़ा जब मेरा बॉयफ्रेंड ‘ऐश’ नाम की एक नई लड़की को लेकर आया! मैं उसके वन-नाइट स्टैंड से थक चुकी थी’।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
सोमी ने सलमान खान के साथ अपने रिश्ते और उसके करियर पर पड़ने वाले असर को लेकर भी खुलकर बात की। सोमी ने खुलासा किया कि उन्हें कई बॉलीवुड प्रस्ताव मिले हैं, लेकिन कथित तौर पर उनके एक्स बॉयफ्रेंड ने ही इसमें कई अड़चनें पैदा कीं। उन्होंने उनके कई प्रोजेक्ट्स को ब्लॉक कर दिया। सोमी ने कहा कि उन्होंने इस डर से ऐसा किया कि कहीं वह उनकी हकीकत को उजागर न कर दें। सोमी ने आगे कहा कि वह सलमान खान पर क्रश होने की वजह से बॉलीवुड में आईं, न कि अभिनय के लिए। सोमी ने कहा, ‘ठीक है, मैं वहां एक्टिंग करने नहीं गई थी। मैं टीनएज में अपने क्रश की वजह से गई।
इसीलिए अक्सर कहा जाता है कि असल जीवन में आपको अपने आदर्शों से मिलना चाहिए’। इतना ही नहीं, सोमी अली ने अमेरिका सीरियल टेड बंडी से सलमान खान की तुलना कर दी और उसे सलमान से बेहतर बताया। सोमी ने कहा, ‘ यह कहना अतिशयोक्ति होगी। मुझे लगता है कि टेड बंडी में सलमान से ज्यादा तमीज थी’। काला हिरण शिकार मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की तरफ से सलमान खान को लगातार मिल रही धमकियों पर सोमी अली ने सलमान खान का बचाव किया था। अभिनेत्री एक बार फिर इस मामले पर बोलती नजर आईं। उन्होंने बिश्नोई को ‘बॉलीवुड का दाऊद और छोटा शकील’ करार दिया।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
सोमी ने आगे कहा कि वह सलमान को कोई नुकसान नहीं पहुंचाना चाहतीं। सोमी ने कहा, ‘मैं मौत की सजा और हत्या के खिलाफ हूं, चाहे वह सलमान खान हों या सड़क पर कोई अजनबी। मुझे सलमान की परवाह नहीं है। मैं उसे बर्दाश्त नहीं कर सकती, लेकिन मैं उसकी हत्या नहीं चाहती, क्योंकि मैं शांतिवादी और गांधी जी का अनुयायी हूं’। सोमी अली ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बारे में भी कुछ संवेदनशील बयान दिए हैं। उन्होंने कहा, ‘सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु आत्महत्या से नहीं हुई, दरअसल, उनकी हत्या की गई। हम अभी भी नहीं जानते कि जिया खान के साथ क्या हुआ, क्योंकि वे गर्भवती थीं और पंखे से लटकी हुई पाई गई थीं और सूरज पंचोली सलाह के लिए सलमान के पास गए, जिसके कारण आखिरकार जिया की मौत हो गई’।








