
उत्तराखंड से चलने वाली ट्रेनों में त्योहारों के चलते भीड़ बढ़ गई है। दून से गोरखपुर अमृतसर हावड़ा कोटा मुजफ्फरपुर और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। काठगोदाम बनारस दिल्ली और लखनऊ जाने वाली शताब्दी व वंदेभारत एक्सप्रेस में एसी-द्वितीय और प्रथम क्लास में सीट मिलने की गुंजाइश है। आने वाले दिनों में इनकी भी बुकिंग हो जाएगी।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
नवरात्र और दशहरा पर दून से गोरखपुर, अमृतसर, हावड़ा, कोटा, मुजफ्फरपुर और प्रयागराज जाने वाली ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। केवल काठगोदाम, बनारस, दिल्ली और लखनऊ जाने वाली शताब्दी व वंदेभारत एक्सप्रेस में एसी-द्वितीय और प्रथम क्लास में सीट मिलने की गुंजाइश है। आने वाले दिनों में इनकी भी बुकिंग हो जाएगी।





