
मिर्जापुर। मिर्जापुर जिले में शादी के 17 दिन बाद ही आभूषण लेकर फरार दुल्हन अब पति को धमकी दे रही है। पीड़ित पति ने इस मामले में कोर्ट से न्याय की गुहार की है। पति के वाद पर विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी दुल्हन को 30 जून को तलब किया है।
रोहनिया थाना क्षेत्र के अमरा खैराचक निवासी नितिश कुमार सिंह ने न्यायालय में वाद दाखिल कर बताया कि उनकी शादी 22 फरवरी 2023 को अहरौरा थाना के बरबकपुर निबासी विभा सिंह के साथ हुई थी।
शादी के 17 दिन बाद 12 मार्च 2023 को विभा सिंह घर से 25 हजार रुपये, आभूषण लेकर फरार हो गई। फर्जी केस में फंसाने और जान से मारने की धमकी दे रही है। 50 लाख की मांग कर रही है।
महिला के परिवार वाले भी फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद न्यायालय में वाद दाखिल किया गया। विशेष मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वाराणसी अश्वनी कुमार की अदालत ने समन जारी कर आरोपी विभा सिंह की 30 जून को तलब किया है।