
देहरादून। डानलवाला पुलिस ने एक साल से फरार चल रहे धोखाधड़ी के आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वाहनों का फर्जी बीमा करने का आरोप है।
एसएचओ डालनवाला नंद किशोर भट्ट ने बताया कि जुलाई 2022 में यूनाइटेड इंश्योरेंस कंपनी के एडवाइजर मनमोहन सचदेवा ने कंपनी के एजेंट रायपुर के रहने वाले रोहित कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
आरोपी को रायपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।





