
रुद्रप्रयाग। दीपावली के पावन पर्व पर बाबा केदारनाथ धाम को भव्य रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर और बाबा केदार के दरबार को करीब 18 से 20 क्विंटल रंग-बिरंगे फूलों से सजाया गया है। फूलों की आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। दीपोत्सव के अवसर पर पूरा धाम भक्तिमय माहौल में नजर आ रहा है।
श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सदस्य डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने बताया कि दीपावली के अवसर पर धाम के क्षेत्रपाल और रक्षक भगवान भुकुंड भैरवनाथ मंदिर के कपाट विधि-विधान और धार्मिक परंपराओं के अनुसार शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं।
हर दिशा से जुड़ रहा "उत्तराखण्ड"
कपाट बंद होने के दौरान स्थानीय हक-हकूकधारी, तीर्थ पुरोहित, मंदिर समिति के सदस्य तथा पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भैरवनाथ भगवान को केदारनाथ धाम का क्षेत्रपाल और रक्षक माना जाता है। उनके मंदिर के कपाट बंद होने के साथ ही बाबा केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
मंदिर समिति के अनुसार, आगामी 11 नवंबर को विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठानों के साथ बाबा केदारनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इसके बाद शीतकालीन प्रवास से जुड़ी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया जाएगा।
स्वरोजगार एवं उद्यमिता योजनाएँ
इस अवसर पर डॉ. विनीत चंद्र पोस्ती ने श्रद्धालुओं से केदारनाथ धाम पहुंचकर दीप प्रज्वलित करने और दीपोत्सव को श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने मंदिर की मर्यादा और पवित्रता बनाए रखने तथा धाम में किसी भी तरह की अव्यवस्था से बचने का भी आग्रह किया।





