
देहरादून: देहरादून- ऋषिकेश मार्ग पर आज सुबह मणिमाई मंदिर के पास एक जबरदस्त दुर्घटना हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार रोड किनारे खड़े लोडर से टकरा गई। जिससे कार के परखच्चे उड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार में सवार सात लोगों में से दो लोगों की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जब कि तीन अन्य लोग घायल हो गए।
प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार कार में सात लोग सवार थे। पुलिस ने बमुश्किल कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिनमें से दो की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तुरन्त अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दुर्घटना की हर पहलू से जाँच शुरू कर दी गई है।



